October 17, 2025

महिलाओं ने श्रावण महोत्सव में दिखाया नेतृत्व‚ समाज को किया गौरवान्वित

IMG-20250728-WA0003

नोनिया समाज महिला सशक्तिकरण को दे रहा बढ़ावा : डॉ भारती

सर्च न्यू सच के साथ जमशेदपुर: नोनिया समाज जमशेदपुर (झारखंड) में जितनी संगठित तरीके से समाज हित में काम कर रही है, उतना कहीं और देखने को नहीं मिलता है। यहां महिलाएं स्वयं संगठन का संचालन भी कर रही हैं। इससे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। उक्त बातें डॉ भारती मेहता (बिहार जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष) ने कही। वे रविवार को झारखंड नोनिया समाज की ओर से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित श्रावण महोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हम नमक से सोड़ा और खाड़ी बनानेवाले के वंशज से है।

इसे स्वीकार करने में संकोच नहीं करना है। हम श्रमिक जरूर है, लेकिन श्रम के साथ शिक्षा को जोड़ दिया जाए तो उस समाज को विकास करने से कोई रोक नहीं सकता है। हमारे समाज के लोग यहां से मॉरीशस तक अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवा चुके हैं। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू पार्टी में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। महिलाओं द्वारा सुझाए गए मुद्दों पर बिहार कई काम हुए हैं।

इसमें राज्य में पूर्ण शराब बंदी और जीविका दीदी योजना शामिल है। बिहार में विधान सभा चुनाव होना है और इस बार भी पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगी और पूर्ण बहुत की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। इसके लिए भी नोनिया समाज के लोगों को एकजुट होने का संंकल्प लेना होगा।बच्चों ने ने दी मनमोहक प्रस्तुति : इस दौरान समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

नृत्य-संगीत का सावन के थीम पर आधारित थी, जिसे समाज की महिलाओं द्वारा ही कोरियोग्राफी की गई थी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर रही थी।ये गणमान्य थे मौजूद : ओबीसी मोर्चा के झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर चौधरी, पं बंगाल के पार्षद विष्णुदेव निराला, पं बंगाल के समाज के उपाध्यक्ष जमींदार महतो, सिवान के मुखिया अजय चौहान, भागीरथी जनकल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश चौहान समेत अन्य अतिथि मौजूद थे।

मंच का संचालन ललन चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्चना कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, अनीता देवी, खुशबू देवी, गीता, अंजली चौहान आदि का योगदान रहा।Sub Heading / Strap :झारखंड नोनिया समाज की ओर से माइकल जॉन श्रावण महोत्सव का आयोजन