पारंपरिक गीत, नृत्य व सांस्कृतिक आयोजन ने किया मंत्रमुग्ध
मकर संक्रांति पर बागुनहातु में बाउरी समाज का टुसु मेला
जमशेदपुर : बागुनहातु एआरजी आदिवासी रुतुई मैदान में बाऊरी समाज की ओर से टुसु मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व बाऊरी समाज के अध्यक्ष अरमान बाउरी एवं उनकी टीम ने किया. इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न समाज के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. टुसु मेला के माध्यम से आदिवासी एवं लोक संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया. मेले में पारंपरिक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया.
आयोजकों द्वारा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों रवि संवैया, डिबार पूर्ति, उपेंद्र, शिवचरण बारी, शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, कुमार अभिषेक, प्रहलाद लोहार, दीपक कर्मकार, अनुभव, मछिंद्र निषाद, सुभाष प्रमाणिक, शशिधर राणा सहित राजनीति क्षेत्र के कई अतिथियों को पारंपरिक वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाऊरी समाज के अध्यक्ष अरमान बाउरी, सूरज, पप्पू, सुमन, जगदीश बाउरी, अरुण बाउरी, कोको बाउरी, ओमप्रकाश बाउरी, माधो बाउरी, गणेश बाउरी, बबलू बाउरी, वीरेन बाउरी आदि का योगदान रहा.
