March 10, 2026

पेयजल-स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली जल सहिया व मुखिया सम्मानित

IMG-20260308-WA0001

जिला प्रशासन की पहल पर जल महोत्सव पखवाड़ा का शुभारंभ, 22 तक चलेगा

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर जल महोत्सव पखवाड़ा का औपचारिक शुभारंभ किया. साथ ही आगामी 15 मार्च के कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी भी दी.
उप विकास आयुक्त ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. महिलाएं रक्षा, खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की. उन्होंने ‘जल महोत्सव पखवाड़ा’ के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन आगामी 22 मार्च तक चलेगा. भारत सरकार द्वारा इस संबंध में तिथिवार कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं. सभी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का तिथिवार आयोजन को लेकर उप विकास आयुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कई जल साहिया एवं मुखिया को उपायुक्त द्वारा 22 मार्च 2026 को सम्मानित किया जाएगा.
उक्त कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले मुखिया एवं जल सहिया को सम्मनित किया गया. इस दौरान कार्यापालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर द्वारा जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जमशेदपुर, आदित्यपुर, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, सभी प्रखंड वाश समन्वयक, मुखिया एवं जलसाहिया उपस्थित थे.

You may have missed