February 11, 2026

फिल्ड विजिट के साथ आंकड़ों को अपडेट करने पर दिया बल

IMG-20251231-WA0004

उपायुक्त ने की मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया की समीक्षा बैठक, दिये दिशा-निर्देश


जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के शहरी क्षेत्र में मतदाता सूची की मैपिंग में सुधार करने के लिए बेहतर आपसी समन्वय आवश्यक है. बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ प्री-एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के कार्यों में लगे सभी लोगों को अगले एक सप्ताह में फोकस कर काम करने का निर्देश दिया. विशेष तौर पर शहरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों को बेहतर रणनीति के साथ फिल्ड विजिट करने के साथ साथ आंकड़ों को अपडेट करने पर बल दिया. कम मैपिंगवाले क्षेत्रों में पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुडऩे एवं मैपिंग कार्य को गति देने को कहा. बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करने एवं नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया. इसके अलावे अनुपस्थित मतदाताओं तथा ब्लैक एण्ड वाईट फोटो अथवा अस्पष्ट फोटोग्राफ की पहचान कर उसको अपडेट करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है. खासकर शहरी क्षेत्र में मैपिंग का काम के लिए विशेष रणनीति बनाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी ऑफलाइन तथा वर्चुवल माध्यम से उपस्थित थे.

एसआईआर 2003 की विवरणी 4 तक कराएं उपलब्ध
बीएलओ को 4 जनवरी तक उपलब्ध कराएं विवरणी

श्री सत्यार्थी ने जिला के जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व तथा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र के सभी निर्वाचकों से अपील की गई कि वर्तमान निर्वाचक नामावली में अपना नाम एसआईआर 2003 में खोजकर अपने संबंधित बूथ के बीएलओ को (बीएलओ की सूचि द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर बुक ए कॉल विद बीएलओ पर उपलब्ध है) दूरभाष पर उपलब्ध कराएं. झारखण्ड राज्य के लिए द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्गश.द्भद्धड्डह्म्द्मद्धड्डठ्ठस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पद पर सर्च कर सकते है तथा यदि 2003 एसआईआर में झारखण्ड राज्य के बाहर नाम है, तो द्धह्लह्लश्चह्य://1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पर सर्च कर अपना विवरणी प्राप्त कर सकते हैं. सर्च में दिक्कत आने पर टोल फ्री नं. 1950/7992311534/ 7004922797 पर कॉल करके भी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. सभी निर्वाचकों से अनुरोध किया गया कि आगामी 4 जनवरी, 2026 तक 2003 एसआईआर की विवरणी उपलब्ध करायें तथा स्वच्छ एवं त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली निर्माण में सहभागिता बनें.