फिल्मकार बनने की राह पर पत्रकार सुधीर चौधरी, एकता कपूर के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्म
सर्च न्यूज: सच के साथ: पत्रकार सुधीर चौधरी ने एकता कपूर के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म “द टेरर रिपोर्ट” की घोषणा की है। यह फिल्म 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित होगी और इसमें आतंकवाद, राजनीति और सुरक्षा सिस्टम के जटिल पहलुओं को दिखाया जाएगा सुधीर चौधरी ने अपने करियर के इस नए पड़ाव के बारे में बताया, “बॉलीवुड के रचनात्मक दिग्गजों के साथ अपने पहले सहयोग की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूं।” फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म “शेरशाह” बनाई थी

