February 11, 2026

फ्लाईओवर में आ रही थी बाधा, पूजा कर पत्थलगड़ी स्थानांतरित

IMG-20251229-WA0000

बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति की पहल, निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

जमशेदपुर : डिमना स्थित बाबा तिलका मांझी चौक से पत्थलगड़ी को रविवार को विधिवत स्थानांतरित कर दिया गया. बाबा तिलका माझी स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन के नेतृत्व में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना एवं पुष्प अर्पण कर पत्थलगड़ी का विधिवत हस्तांतरण किया गया. इस अवसर पर पारंपरिक वाद्य यंत्र मादल, नगाड़ा, चोड़चूड़ी आदि की गूंज के बीच नायके बाबा का आगमन हुआ. कार्यक्रम में डिमना, कुमरूम, बावनगोड़ा, गोडग़ोड़ा, बालीगुमा, भीम नगर, बुरु टोला, तुरियाबेड़ा, देवघर, मिर्जाडीह सहित अन्य गांवों के काफी संख्या में ग्रामीण और माझी बाबा, नायके बाबा आदि उपस्थित रहे.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर आसानबनी काली मंदिर से लेकर सिमुलडंगा तक फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रगति पर है. डिमना स्थित बाबा तिलका मांझी चौक में स्थापित पत्थलगड़ी के कारण निर्माण कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही थी. जनहित को ध्यान में रखते हुए स्मारक समिति द्वारा यह निर्णय लिया. मदन मोहन सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण जनसामान्य के हित में अत्यंत आवश्यक है, इसी को गंभीरता से लेते हुए पत्थलगड़ी को स्थानांतरित किया गया है. भविष्य में इस स्थल को पार्क के रूप में विकसित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा. मौके पर एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्रा. लि. के प्रतिनिधि कृष्ण मोहन मिश्रा भी उपस्थित थे. इस अवसर पर सालगे मुर्मू, सानिया सोरेन, बासो सोरेन, माधो सोरेन, बाहा हांसदा, पनमुनि सोरेन मुनु सोरेन, साकरो हांसदा, मदन मोहन सोरेन, दीपक मुर्मू, रमेश मुर्मू, पप्पू सोरेन, सुनील रजक, राखल सोरेन, दीपक रंजीत,छोटू सोरेन, मिथुन मुर्मू, कृष्णा हांसदा, दुर्गा मुर्मू, राजेंद्र सोरेन, कैलाश बिरुआ, हैपी तंतुबाई, मोहन हांसदा, सनातन हांसदा, निमाई सोरेन, प्राण सोरेन, सुनाराम सोरेन, बोसेन सोरेन, रोहित बास्के, सारीआन कडुवार, आदि उपस्थित थे.