May 12, 2026

वनभोज में सामाजिक उत्थान पर चर्चा

IMG-20251228-WA0013

बिरसानगर में कुड़मी समाज का मिलन समारोह

जमशेदपुर : कुड़मी विकास समिति, बिरसानगर का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह आज समाज के बिरसानगर स्थित भूखंड में किया गया, जिसमें समाज के काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की. इस दौरान महिला, पुरुष व बच्चों के लिये कई आकर्षक खेलकूद व मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गये. बाद में अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये. साथ ही समाज के बुजुर्गों के साथ समिति के पदाधिकारियों ने समाज हित में कई मुद्दों पर चर्चा की तथा आगामी दिनों समाज के लिये कार्यक्रम करने पर निर्णय लिया गया. कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में उचित कदम उठाना जरुरी है. इस मौके पर जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो सहित अध्यक्ष जगबंधु महतो, सचिव तपन महतो, कोषाध्यक्ष गणेश महतो, अजय सिंहदेव, लक्ष्मीकांत महतो, अशोक कुमार महतो, मंटू महतो, हीरालाल महतो, संध्या रानी महतो, उत्तम महतो, प्रणव महतो, संटू महतो सहित अन्य का योगदान रहा.

You may have missed