March 28, 2026

फ्रेशर्स डे इवेंट ‘नवरंग’ का रंगारंग आयोजन

IMG-20260120-WA0002

मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज

hemkund-public-school

जमशेदपुर : मिसेस के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज ने नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे इवेंट ‘नवरंग’ का आयोजन किया. इस इवेंट का उद्देश्य नए स्टूडेंट्स का कॉलेज कम्युनिटी में स्वागत करना था. कॉलेज की एक्टिंग प्रोफेसर-इन-चार्ज डॉ. रीता कुमारी ने कहा कि आज हम आपकी ज़िंदगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. हम एक ऐसा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो विकास, क्रिएटिविटी और उत्कृष्टता को बढ़ावा दे.
इस इवेंट में रोमांचक परफॉर्मेंस हुए, जिसमें सीनियर्स द्वारा डांस और दो राउंड – रैंपवॉक और प्रश्न उत्तर राउंड शामिल थे. इसमें विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. इसके तहत मिस्टर फ्रेशर सौरभ कुमार, मिस फ्रेशर रश्मि कुमारी, बेस्ट अटायर बॉय अथल नीर टोपनो, बेस्ट अटायर गर्ल सृष्टि कुमारी, बेस्ट पर्सनैलिटी गर्ल मुंतहा परवीन तथा बेस्ट पर्सनैलिटी बॉय मैनाक मंडल रहे.

You may have missed