February 11, 2026

फर्जी जीएसटी अधिकारी गिरफ्तार , दुकानदारों ने पिटाई कर किया पुलिस के हवाले

IMG-20251226-WA0051

सर्च न्यूज : सच के साथ :

खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली करने का एक मामला प्रकाश में आया है। मानागो में दुकानदारों से एक युवक खुद को जीएसटी का बड़ा अधिकारी बताकर जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रकार की कागजातों का मांग दुकानदारों करने लगा । युवक ने खुद को दिल्ली का बड़ा जीएसटी अधिकतर अधिकारी बताते हुए जीएसटी के नाम पर फाइन जमा करने के लिए डराने लगा । उसकी हरकतों से शंका होने पर दुकानदारों ने उसके आई कार्ड और जांच के लिए आदेश पत्र की मांग की । पहचान पत्र की मांग करने पर युवक भड़क गया और दुकानदारों से उलझने लगा ।
स्थिति को देखते हुए काफी भीड़ वहां जमा हो गई और लोगों ने बहरूपिया युवक को धर दबोचा और उसकी पिटाई आरंभ कर दी । स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस से संपर्क कर फर्जी जीएसटी अधिकारी को पुलिस के हवाले कर दिया । आजाद नगर पुलिस फर्जी जीएसटी अधिकारी से पूछताछ कर रही है ।