June 27, 2026

अनुसेवी सह रात्रि प्रहरी के निधन पर जिला मुख्यालय में शोकसभा

IMG-20251226-WA0007

जमशेदपुर : अनुसेवी सह रात्रि प्रहरी धुर्वा सुंडी के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने श्री सुंडी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.