March 29, 2026

फर्जी मतदान करने की हर कोशिश को ‘फेल’ करेगी जदयू

IMG-20260210-WA0002

आजादनगर के प्रत्येक बूथ में एनडीए कार्यकर्ताओं के मौजूद रखने का बन रहा प्लान

hemkund-public-school

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर आज मानगो आजादनगर स्थित मरीना सिटी में बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि चुनाव के दिन आजादनगर क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मौजूद रहेंगे. चुनाव में किसी भी सूरत में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा और यदि किसी दबंग ने ऐसा करने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.
जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ लोगों का दावा है कि एमजीएम अस्पताल उन्होंने बनवाया, लेकिन हालात यह है कि अस्पताल में पानी तक की व्यवस्था नहीं है. जिन मरीजों का ऑपरेशन जरूरी है, उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. जदयू नेता आशुतोष राय ने विश्वास जताया कि संध्या सिंह भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी.
युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने कहा कि कुछ लोग कदमा से आकर मानगो का मेयर बनना चाहते हैं. सवाल उठाया कि क्या मानगो में मेयर पद के योग्य लोग नहीं हैं? बताया कि वे पिछले 32 महीनों से संघर्ष कर रहे थे. जैसे ही उन्होंने मेयर का चुनाव लडऩे की घोषणा की, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया, आधा दर्जन मुकदमे दर्ज कराए गए और घरों पर छापेमारी करवाई गई. अब इन सबसे कोई डरने वाला नहीं है. बैठक की अध्यक्षता जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. बैठक में बरक_ा के भाजपा विधायक अमित यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे.

You may have missed