टाटानगर स्टेशन पर पिक-अप और ड्रॉप लेन शुल्क लागू, जानिए नियम
जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पार्किंग नियमों को और कड़ा करते हुए पिक-अप और ड्रॉप लेन पर शुल्क निर्धारित कर दिया है। नया नियम 4 जुलाई से प्रभावी हो गया है। रेलवे के ठेकेदार इन-ऑन कंस्ट्रक्शन, जमशेदपुर द्वारा संचालित इस व्यवस्था में पार्किंग प्रबंधक अंकित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
