March 29, 2026

रायरंगपुर गर्ल्स हाई स्कूल में पीएम श्री उत्सव का आयोजन

Screenshot_2026-01-12-03-07-58-14_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

रायरंगपुर: रायरंगपुर शिक्षा विभाग के अंतर्गत पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल में स्कूल स्तर पर पीएम श्री उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रायरंगपुर के विधायक जालेन नाइक शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर एवं जगन्नाथ महाप्रभु की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायरंगपुर शिक्षा अधिकारी घनश्याम मुर्मू, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी हेमा माझी, स्कूल मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिरिक्त उप-जिलाधिकारी (एडिशनल डिप्टी कलेक्टर) श्री सुधाकर सेठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर श्री गोकुलानंद साहू मुख्य वक्ता रहे। सामाजिक कार्यकर्ता सूरत पटनायक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

hemkund-public-school

मौके पर मुख्य अतिथि श्री जालेन नाइक ने स्कूल का लोगो लॉन्च किया तथा अन्य अतिथियों के साथ पवेलियन, आकांक्षा मेला, डोकन यात्रा और बिजनेस कॉन्क्लेव मेला का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका रश्मिता डोविला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक दुशासन दत्ता ने प्रस्तुत किया।

उत्सव में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, पूर्व छात्र, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या ऋषिप्रभा महामनत ने की। आयोजन को सफल बनाने में विजयलक्ष्मी गिरी, लक्ष्मीप्रभा दास, ममता पात्रा, समीर कुमार दास, कुमुदुनी सेठी सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

You may have missed