March 29, 2026

पंचायतों में बीएलए गठन का कार्य 28 तक करें पूरा

IMG-20251125-WA0006

● ज़िला कांग्रेस की बैठक में संगठन सृजन अभियान पर चर्चा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत बिस्टुपुर तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे प्रखंड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारीगणों ने हिस्सा लिया. जिलाध्यक्ष परविंदर ने पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश प्रभारी के. राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार सभी वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रखण्ड एवं मण्डल पदाधिकारी को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर बीएलए-2 का फार्म भरें. प्रखण्ड अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष एवं प्रखण्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी आवश्यकता पडने पर वरिष्ठ नेताओं के घर तक पहुँच कर बीएलए-2 का फार्म भरने का कार्य सम्पन्न करें. इस अभियान में स्वयं शामिल होंगे.
ग्रामीण क्षेत्र में जिन प्रखण्ड में पंचायत कमिटी का गठन पूर्ण नही है, प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष आगामी 28 नवंबर तक पंचायत एवं बीएलए-2 गठन का कार्य सम्पन्न करें. नगर निकाय क्षेत्र के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं मण्डल अध्यक्ष वार्ड कमिटी का गठन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण करें.
बैठक में टेल्को प्रखण्ड प्रभारी राजकिशोर यादव व चिन्ना राव, साकची प्रखण्ड राजेश चौधरी, राकेश साहू, गोलमुरी प्रखण्ड ज्योति मिश्र, अरूण कुमार सिंह, रंजीत सिंह कुल्लू, बिरसानगर प्रखण्ड शशि कुमार सिन्हा, मानगो प्रखण्ड मनोज झा, कदमा सोनारी प्रखण्ड प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, जमशेदपुर ग्रामीण राजा सिंह राजपूत सुल्तान अहमद, जुगसलाई प्रखण्ड सुनील प्रसाद, आशीष मुखी, पटमदा प्रखण्ड अंसार खान, बोडाम प्रखण्ड विश्वजीत जेना सह इंतिखाब, घाटशिल प्रखण्ड राजकिशोर प्रसाद, धालभूमगढ प्रखण्ड हरिराम टुडू, बहरागोड़ा प्रखण्ड प्रताप यादव, चाकुलिया प्रखण्ड के के शुक्ल, मुसाबनी प्रखण्ड संजीव रंजन, गुड़ाबांदा प्रखण्ड, प्रखण्ड अध्यक्ष में अतुल गुप्ता,
मण्डल अध्यक्ष में आशुतोष कुमार सिंह, नरेश गौरा, प्रीतपाल सिंह, देवाशीष घोष, विनोद यादव, रंजन सिंह, अजय पाण्डेय, राजनारायण यादव, रूबी ठाकुर, सुनीता ओझा सहित रजनीश सिंह, राजीव मिश्र, फिरोज खान, कौशल प्रधान, रंजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, इन्द्रदेव प्रसाद, अमित श्रीवास्तव उपस्थित हुए.

You may have missed