‘पंजाबी नाइट’ में समाज के लोगों की जबर्दस्त परफॉर्मेंस
जमशेदपुर : जमशेदपुर पंजाबी समाज द्वारा शुक्रवार को साकची ताप्ती रोड स्थित आर्य समाज सभागार में ‘पंजाबी नाइट’ का आयोजन किया गया. समारोह की खास बात यह रही कि इसमें सभी तरह के इवेंट पंजाबी समाज के सदस्यों व उनके परिवारजनों ने खुद प्रस्तुत किए, जिसे सभी ने जमकर सराहा. कार्यक्रम मस्ती व मनोरंजन से भरपूर था, जिसका लुत्फ सभी ने उठाया. कोई सिंगल तो कोई कपल गीत प्रस्तुत किया. एक पूरा परिवार डीजे की धून पर डांस में खुद को व्यस्त रख रहा था, बाकी वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हुए गुनगुना रहे थे. आयोजन में इस बार डांस, फिल्मी गाने, काराकोक गीत, कविता पाठ, पंजाबी फोक को शामिल किया था. उक्त पंजाबी नाइट में समाज द्वारा संचालित लाजपत पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डांस की जर्बदस्त परफॉरमेंस देकर उपस्थिति लोगों को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया. समारोह का संचालन जसमीन कौर ने किया.
इसके पूर्व समाज के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत समाज के प्रमुखजनों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई. समारोह को सफल बनाने में चेयरमैन ओपी जग्गी, पूर्व अध्यक्ष योगेश मल्होत्रा, राजेंद्र सचदेवा, संजीव सहगल, आशीष लूथरा, राजीव तलवार, जवाहर विग, गौरव श्रंगारी, बीरेंदर सोनी, सुनील मारवाह, देवेंद्र चतरथ समेत अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा.
