March 28, 2026

पूरी दुनिया से आये 870 शोधपत्र, 177 को किया शामिल

IMG-20260129-WA0000

आरवीएस कॉलेज की ओर से दो दिवसीय आई ट्रिपल-ई अंतराष्ट्रीय सम्मेलन 29-30 को

hemkund-public-school

जमशेदपुर : आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में 29-30 जनवरी को छठा आई ट्रिपल-ई अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. सम्मेलन का विषय ‘रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी’ होगा. उक्त जानकारी आज साकची के एक होटल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कॉलेज के सचिव भरत सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे करेंगे. मौके पर विशिष्ठ अतिथि नेपाल के पोखरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डॉ0) वेद राज के सी एवं रजिस्ट्रार डा. अजय थापा और इंडोनेशिया, बाली से पॉलिटेक्निक नेगेरी बाली विश्वविद्यालय के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में वरिष्ठ व्याख्याता वायन बुडी सेंगाना होंगे.
कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंहे ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूरे विश्व से 870 शोध पत्र आए हैं जिनमें से 177 शोध पत्रों को समीक्षा के बाद शामिल किया गया है. अमेरिका, चाइना, इंडोनेशिया एवं नेपाल के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के स्थापित विद्वान इसमें शिरकत कर रहे हैं. पत्रकार सम्मेलन में आरवीएस एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंदा सिंह, शक्ति सिंह, सम्मेलन के चेयरमैन एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी आदि मौजूद थे.

You may have missed