May 12, 2026

पटना साहिब के लिए रवाना हुआ 60 महिलाओं का जत्था

IMG-20260129-WA0001

सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने स्टेशन पर की लंगर व जल सेवा

जमशेदपुर : रायपुर से पटना साहिब की धार्मिक यात्रा पर पंजाबी वूमेन वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी का जत्था आज रात लगभग 8.30 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा 60 महिलाओं का जत्था रवाना हुआ. इस यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं पीने के पानी की सेवा की पूर्ण व्यवस्था की गई.
जत्थे की संस्थापक तेजेंदर ग्रेवाल, अध्यक्ष पुनीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष नीतू होरा, महासचिव सिमरन कोहली, कोषाध्यक्ष सतनाम कौर, सदस्य स्वीटी सलूजा, तेजेंदर ग्रेवाल जी ने बताया कि इससे पूर्व हुजूर साहिब के लिए जत्था पिछले वर्ष गया था. इस बार भी 60 से ज्यादा महिलाओं का जत्था तख्त श्री पटना साहिब के लिए रवाना हुआ. वे सभी गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर आगामी 1 फरवरी को वापसी करेंगे. आज की लंगर की सेवा में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, चेयरमैन चंचल भाटिया, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरबचन सिंह, अमनजोत सिंह लाल, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, लवली गिल, तरुण कुमार शामिल रहे.

You may have missed