March 29, 2026

पूरी होने को है सडक़, ग्रामीण अबतक मुआवजा के इंतजार में

IMG-20251203-WA0001

पोटका विधायक संजीव सरदार मिले उपायुक्त से, रखी ग्रामीणों की समस्याएं

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाक़ात कर पोटका विधानसभा अंतर्गत पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड में सडक़ निर्माण से जुड़ी अधिग्रहित भूमि के रैयतदारों को अबतक मुआवज़ा न मिलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि किसानों व ग्रामीणों ने विकास के लिए अपनी ज़मीन दी, परंतु मुआवज़ा न मिलना अन्याय है. विधायक ने कहा कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे. ज्ञात हो कि तीन प्रमुख सडक़ परियोजनाओं का 80-90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अधिग्रहित भूमि के रैयतदार अभी भी अपने हक के इंतज़ार में हैं.
बैठक में विधायक श्री सरदार ने करनडीह चौक पर बढ़ती यातायात समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चौक पर निरंतर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है और जाम लग जाती है. कई बार एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं जिससे गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है. यहां आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगने से जाम, दुर्घटना और आपातकालीन वाहनों की परेशानी से लोगों को छुटकारा मिलेगी.

घनी आबादीवाले क्षेत्रों में लगे नए हाई मास्ट लाइट
विधायक सरदार ने जनसुविधा और सुरक्षा के लिए पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर नए हाई मास्ट लाइट लगाने की आवश्यकता बताई. साथ ही, पोटका व जमशेदपुर प्रखंड में स्थापित आधा दर्जन से ज़्यादा हाई मास्ट लाइटों के लंबे समय से खराब रहने पर नाराजग़ी भी जताई. उन्होंने तत्काल मरम्मत और नई लाइटें स्थापित करने की मांग की.

हरिणा व रंकिनी मंदिर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
पर्यटन स्थलों बाबा मुक्तेश्वर धाम (हरिणा) और रंकिनी मंदिर (जादूगोड़ा) में स्ट्रीट लाइटों की कमी पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अपर्याप्त प्रकाश के कारण श्रद्धालुओं व पर्यटकों को रात में कठिनाई होती है और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ते हैं. उन्होंने दोनों स्थलों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की.

You may have missed