March 29, 2026

पूर्णिमा मिली डीसी से, समस्याओं से कराया अवगत

IMG-20251214-WA0000

सोमवार को कंपनियों संग बैठक कर समाधान का मिला आश्वासन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस एवं आसपास के इलाकों की जनसमस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बर्मामाइंस क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के साथ-साथ जेम्को भगत सिंह चौक से गोविंदपुर अन्ना चौक तक भारी वाहनों की अवैध पार्किंग, सडक़ों पर उड़ती धूल, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट, टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बिजली-पानी कनेक्शन में देरी और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में हो रही ढिलाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सोमवार को टाटा स्टील प्रबंधन, टाटा स्टील यूआईएसएल और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों का स्थायी समाधान निकाला जाएगा. विधायक ने बर्मामाइंस स्थित बेचिंग प्लांट और फाइन सेपरेशन यूनिट से फैल रहे वायु प्रदूषण पर भी चिंता जताई.

पूर्णिमा ने टीएसयूआईएसएल के जीएम से की वार्ता
विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के महाप्रबंधक आरके सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं पर चर्चा की. एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में हुए मुलाकात में विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस समेत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सोमवार को टाटा स्टील प्रबंधन, टाटा स्टील यूआईएसएल और पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन मुद्दों का स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

You may have missed