March 29, 2026

प्रांतीय अधिवेशन में जमशेदपुर शाखा का शानदार प्रदर्शन

IMG-20251219-WA0007

सर्वश्रेष्ठ शाखा मंजू मेहारिया स्मृति पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में मिले 18 पुरस्कार

hemkund-public-school

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का झारखंड प्रांतीय अधिवेशन गतदिनों गोविंदपुर के एक रिसॉर्ट में संपन्न हुआ, जिसमें राज्य की 70 शाखाओं के सदस्य शामिल हुए. अधिवेशन में जमशेदपुर शाखा ने उत्कृष्ट कार्यों के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा मंजू मेहारिया स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, अन्य सामाजिक कार्य एवं नई शाखा गठन सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 अन्य पुरस्कार भी प्राप्त हुए.
जमशेदपुर शाखा की अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने सचिव मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी एवं अपनी पूरी टीम के साथ मंच पर पुरस्कार प्राप्त किया. अधिवेशन के दौरान आगामी सत्र 2026-2028 के लिए जमशेदपुर शाखा की वरिष्ठ सदस्य प्रभा पाडिय़ा को झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर ताज पहनाकर पदभार सौंपा गया. कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा जया डोकानिया, लता अग्रवाल, बीना खिरवाल, मंजू खंडेलवाल, बीना अग्रवाल, सीमा जवानपुरिया, सीमा अग्रवाल सहित सुलभा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल, कंचन खिरवाल, ललिता सरायवाला एवं मनीषा मित्तल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं.

You may have missed