October 19, 2025

सावन महोत्सव में प्रतिभा सिंह बनीं सावन क्वीन

jamshedpur-sawan

सर्च न्यूज़, जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम साकची स्थित दयाल इंटरनेशनल होटल में हुआ। सावन क्वीन का खिताब प्रतिभा सिंह को मिला। फर्स्ट रनर-अप काजल सिंह रहीं। सेकंड रनर-अप अंकित सिंह बनीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत ने की। आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देश पर हुआ। शुरुआत गोविंदपुर मंडल की नीता सिंह और सरोजनी सिंह ने सभी महिलाओं को टीका लगाकर की। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि रिंकू सिंह, अधिवक्ता दीप सिंह और गोल्ड मेडलिस्ट पाममिस्ट मीता सिंह ने किया।

स्वागत गान टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, विभा सिंह और निशा सिंह ने प्रस्तुत किया। 2021 से 2025 तक की सावन क्वीन ने रैंप वॉक और नृत्य प्रस्तुति दी। सभी महिलाएं हरी साड़ी पहनकर सजधज कर पहुंचीं। कार्यक्रम में थीम आधारित गीत, संगीत और सामूहिक नृत्य हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह ने कहा, यह कार्यक्रम लगातार पांचवें साल हो रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। घरेलू काम में व्यस्त रहने वाली महिलाओं के लिए यह आयोजन तनावमुक्ति का जरिया है। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मसम्मान जगाना है। कई महिलाएं घर की चारदीवारी में सिमटी रहती हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। वे अपनी पहचान बनाती हैं। समाज आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।

अतिथियों का स्वागत बारिडीह मंडल की सिंपल सिंह और रितु सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जगशालाई मंडल अध्यक्ष सोनी सिंह ने दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला उपाध्यक्ष विभा सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, मंडल अध्यक्ष किरण सिंह, पूनम सिंह, सिंपल सिंह, रितु सिंह, अंजली सिंह, डॉली सिंह, मुन्नी सिंह, रंभा सिंह, सुधा सिंह, प्रतिभा सिंह, काजल सिंह, सुषमा सिंह, शिल्पी और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।