पर्यावरण व नदी संरक्षण पर व्याख्यान व सांस्कृतिक आयोजन होगा खास
‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ 13-14 को, हिन्दू उत्सव समिति ने बिष्टुपुर में की तैयारी बैठक
जमशेदपुर : हिन्दू उत्सव समिति व उम्मीद एक अभियान संस्था की ओर से आगामी 13 व 14 को सोनारी दोमुहानी में होनेवाले दोमुहानी संगम महोत्सव के संबंध में चर्चा करने के लिये बिस्टुपुर स्थित गोस्वामी मंदिर में दोनों संस्था की संयुक्त बैठक हुई. बताया गया कि प्रथम दिन 13 जनवरी को संध्या बेला में कार्यक्रम का उद्घाटन होगा जिसमे सर्वप्रथम पर्यावण व नदी संरक्षण पर व्याख्यान होगा तत्पश्चात सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन होगा. इसी दिन शहर के ऐसे संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा जो समाज, धर्म व पर्यावरण क्षेत्र में कार्यरत है. दूसरे दिन 14 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से नदी पूजन एवं स्वर्णरेखा नदी की भव्य आरती (गंगा आरती) की जाएगी.
हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष उक्त आयोजन में गत बार से अधिक लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्णरेखा नदी को आस्था से जोडक़र इसके वर्तमान स्वरूप को बचाये रखना है. गंगा मां का भव्य आरती करने के लिए बनारस से 11 पुरोहित को आमंत्रित किया जाएगा, जो पारंपरिक परिधान में बड़े दिया और डमरू के साथ 48 मिनट की गंगा आरती करेंगे. बैठक में बन्दे शंकर, जटाशंकर पांडेय, अश्वनी झा, विहिप सरायकेला जिला अध्यक्ष जे एन दास, राजेश सिंह बम, संजय चौरसिया, रणविजय प्रताप, विवेक कुमार, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, आरएसएस से संजय कुमार, रमन, मृत्युंजय सिंह, अनिशा सिन्हा, मनीष हिंदूस्तानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

