March 29, 2026

पर्यावरणीय गोष्ठी व प्रतियोगिताओं के साथ ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ शुरु

IMG-20260114-WA0001

गंगा आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम बुधवार को, प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत

hemkund-public-school

जमशेदपुर : ‘दोमुहानी संगम महोत्सव’ का दो दिवसीय आयोजन आज दोमुहानी संगम स्थल पर शुरु हुआ. महोत्सव का आयोजन हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. प्रथम दिन का शुभारंभ नदी अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात छात्रों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना एवं नृत्य प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की गई. महोत्सव के प्रथम दिन पर्यावरण विषयक विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें कई पर्यावरणविदों ने अपने विचार साझा किए. पर्यावरणविदों ने स्वर्णरेखा नदी की वर्तमान स्थिति, ऐतिहासिक महत्व एवं भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला. कहा कि आज मानव अपने स्वार्थवश इन्हीं नदियों पर अत्याचार कर रहा है, जिसका दुष्परिणाम आनेवाली पीढिय़ों को भुगतना पड़ेगा.
वक्ताओं ने कहा कि नदियों को प्रदूषित करना केवल पर्यावरणीय अपराध ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं नैतिक पतन का भी प्रतीक है. समाज को अपने दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाकर नदी एवं प्रकृति संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी. इस क्रम में शहर के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नदियों के महत्व, प्रदूषण की समस्या एवं संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कल, 14 जनवरी को होगा. महोत्सव के दूसरे दिन कल भव्य गंगा आरती, प्रतियोगिताओं के परिणाम, सम्मान समारोह एवं विविध कार्यक्रम होंगे. संध्याकालीन सत्र में शहर के कई कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य, भजन एवं संगीत संध्या प्रस्तुत किया. आयोजन में महामंडलेश्वर अमरजीत गिल, शिव शंकर सिंह, कविता परमार, कन्हैया सिंह, सोनू ठाकुर, के अलावा हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह सहित कई सदस्य मौजूद थे.

You may have missed