March 29, 2026

पटमदा के छात्रों को सेंट्रलाइज्ड किचन से मिलेगा मध्याह्न भोजन

IMG-20251214-WA0002

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक बैठक हुई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने ई-विद्यावाहिनी में शिक्षकों एवं बच्चों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. यू डायस पोर्टल में लगभग 500 विद्यार्थियों का प्रोफाइल अद्यतन नहीं होने पर अप्रसन्नता जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रोफाइल अपडेट कराने का निर्देश दिया गया. सिकुई-दिकुई अभियान की समीक्षा में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में अपेक्षिक सुधार को लेकर उपस्थिति, रिविजन व अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 2 एवं 3 के बच्चों के बेसलाइन सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अब तक चार चरण पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष दो चरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया. उपायुक्त ने भवनहीन विद्यालयों, जर्जर भवनों, मरम्मत की आवश्यकतावाले विद्यालय भवनों तथा पेयजल एवं शौचालय निर्माण से संबंधित अद्यतन सूची शीघ्र समर्पित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त एमडीएम स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में पटमदा प्रखंड के 45 विद्यालयों में विद्यार्थियों को सेंट्रलाइज्ड किचेन के माध्यम से मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी बीईईओ, बीपीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे.

You may have missed