पत्रकार डा. राजेश की पुत्री दिव्य रत्न को प्रथम पुरस्कार
झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव में आईसीटी चैंपियनशिप
जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आज जिला समहरणालय सभागार में आयोजित झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में पत्रकार डा. राजेश कुमार लाल दास की पुत्री दिव्य रत्न को जिलास्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया. पुरस्कार के रूप में एक स्वर्ण पदक, एक स्मार्ट वॉच एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान आने पर दिव्य रत्न को एक रजत पदक, एक स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. दिव्य रत्न सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, साकची की 11वीं कक्षा की छात्रा है. झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का रिजल्ट आना अभी बाकी है. उसे स्कूली स्तर पर भी प्रथम आने के लिए कांस्य पदक, प्रमाण पत्र आदि मिलना बाकी है.
गौरतलब है कि पिछले दिनों उसे जिलास्तरीय कला उत्सव, संगीत एकल गायन में प्रथम पुरस्कार का सम्मान मिला था. सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की प्रिंसिपल मंजू सिन्हा ने इसके लिये अपनी शुभकामनाएं दी. कंप्यूटर शिक्षक ऋषिकेश कुमार पाठक ने कहा कि दिव्य रत्न संगीत के क्षेत्र के साथ ही साथ पढ़ाई में भी अव्वल है. हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं. पत्रकार डा. राजेश कुमार लाल दास एवं कुमारी किरण की सुपुत्री दिव्य रत्न आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की कलाकार भी है और संगीत के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रही है.

