March 29, 2026

पुष्प वाटिका, धनुष भंग व राम जानकी विवाह का वर्णन

IMG-20260113-WA0000

● सोनारी खूंटाडीह हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा का छठा दिन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सोनारी खूंटाडीह स्थित तरुण बाल संघ हनुमान मंदिर बड़तल्ला रोड में विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति संरक्षण हेतु “हनुमत सेवा संघ” द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय राम कथा के छठे दिन जम्मूवाले बाबा के सानिध्य में डॉ देवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से राम कथा में पुष्प वाटिका, धनुष भंग एवं राम जानकी विवाह के प्रसंग सुनाए.
इस अवसर पर श्री हनुमान जी का पूजन, श्रृंगार दर्शन व सुंदरकांड का पाठ पंडित अभिषेक पाठक जी महाराज ने किया. मंदिर कमेटी द्वारा चना, हलवा, लड्डू, फल प्रसाद वितरण किया गया. आयोजन में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के पंडित गौतम, संजू, मोचू, सुनील, सोनू पुजारी, रंजीत, अरुण संतोष, गौतम, सूरज दुबे, सुमित, रंजीत, मनोज एवं सुशांति देवी ने विशेष योगदान दिया.

You may have missed