February 11, 2026

पुरुष में गुरुजात संघ व महिला वर्ग में घाटशिला क्लब विजेता

IMG-20251216-WA0017

सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मिला पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत बालक /बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बिष्टुपुर गोपाल मैदान में हो गया. समापन सत्र सह फाइनल में अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरन महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव जगदीश कुमार उपस्थित थे. खेल के सफल संचालन सह आयोजन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ एवं गुरूजात संघ, सोनारी के कबड्डी तकनीकी अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे. इसके पूर्व इसका उद्घाटन प्रात:बेला में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, क्रीड़ा भारती महानगर के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह एवं क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव ने किया था. इसमें पुरुष व महिला वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेताओं को सांसद व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया.

खेल के परिणाम
पुरुष वर्ग के विजेता गुरुजात संघ, सोनारी व उपविजेता यंग फाइटर्स तथा तृतीय विजेता संयुक्त रुप से पोटका व न्यू बॉयज क्लब, घाघीडीह रहा. इसके अलावा श्रेष्ठ रेडर-विनय कुमार (गुरुजात संघ), श्रेष्ठ डिफेंडर-आयूष सोनी (यंग फाइटर्स) व ऑल राउंडर का पुरस्कार विशु राज (गुरुजात संघ) को मिला.
वहीं महिला वर्ग की विजेता घाटशिला कबड्डी क्लब, उप विजेता दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची व तृतीय संयुक्त विजेता गुरुजात संघ, सोनारी व टमदा कबड्डी क्लब रहा. इस वर्ग में श्रेष्ठ रेडर-प्रियंका कुमारी (घाटशिला), श्रेष्ठ डिफेंडर-आर्य राय (दयानंद पब्लिक स्कूल, साकची) व ऑल राउंडर का खिताब मेघली पातर (घाटशिला) ने जीता.