March 29, 2026

पुरुष वर्ग में 20 व महिला वर्ग में 15 टीमें लेंगी हिस्सा

IMG-20251206-WA0009

वॉलीबॉल चैंपियनशिप 16 से 19 तक

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से 24वां सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन रामदास भा सेंटर व जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगामी 16-19 दिसंबर तक किया जायेगा. महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले क्रमश: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व रामदास भा कम्युनिटी सेंटर, बिष्टुपुर में खेले जायेंगे. उक्त जानकारी शनिवार को रामदास भा सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष एम भास्कर राव और सचिव आरके मिश्रा ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 20 और महिला वर्ग में 15 टीमों के भाग लेने की उम्मीद है. प्रतियोगिता का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी करेंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामदास भा में होगा. प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड टीम (महिला-पुरुष) का चयन किया जायेगा, जो बनारस में 4 जनवरी से आयोजित होने वाली 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. टीम की घोषणा होने से पूर्व टीम का ट्रेनिंग कैंप रांची में आयोजित होगा. प्रेस वार्ता में अमरीक सिंह, जे अरुण मूर्ति, पी विजय कुमार, अरशद अली, हरेराम सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अशकील अहमद, राकेश महतो, दिलदार सिंह व आरपी सिंह मौजूद थे.

You may have missed