February 10, 2026

राशि खर्च नहीं करनेवाले यांत्रिकी विभागों पर जताई नाराजगी

IMG-20260208-WA0004

विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी-एमएलए लैड, सीएसआर से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुुई. बैठक में आधारभुत संरचना, पेयजल, आंगनबाड़ी, पुल-पुलिया, पहुंच पथ, पीसीसी रोड, स्कूल में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शौचालय निर्माण आदि योजनाओं की भौतिक एवं वितीय लक्ष्य प्रति में तेजी लाने का निर्देश दिया. जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल 117 योजनाओं को समय पर पूर्ण करने तथा भुगतान करने पर बल दिया. समय पर कार्य प्रारंभ नहीं करने अथवा राशि खर्च नहीं करनेवाले यांत्रिकी विभागों पर नाराजगी जताते हुए उप विकास आयुक्त को उनके कार्य प्रगति एवं भुगतान की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया. प्रगति वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल 59 योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया के तहत हर हाल में काम करने का निर्देश दिया. कार्य में लापरवाही लेट लतिफी बरतने वाले संवेदकों पर विधि सम्मत कार्रवाई अथवा कटौती करने का निर्देश सभी विभागो के कार्यपालक अभियंता को दिया.
उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया कि फरवरी के अंत तक विकास योजनाओं से संबंधित कार्यो का शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करें. आगामी गर्मी के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति से संबंधित योजना को पूरा करने तथा आवश्यकता अनुसार मरम्मत कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी सुदीप्त राज, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.