March 29, 2026

राइफल एसोसिएशन के पुनः अध्यक्ष चुने गए दिवाकर

IMG-20260111-WA0009

● 8 एग्जीक्यूटिव मेंबर का भी हुआ चुनाव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की आम बैठक रविवार को पारडीह के एक होटल में हुई, जिसमें पिछले वर्ष की आम बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया. इसके पश्चात् सेक्रेटरी जेनरल उत्तम चंद ने अपना रिपोर्ट साझा किया. वर्ष 2025-26 का आय और व्यय पर चर्चा कर एवं उसे सर्वसम्मति से पास किया गया. 2025-26 के लिए मेसर्स गोबिन्द अग्रवाला एण्ड एसोसिएट को ऑडिटर के रूप में चुना गया.
अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि 2025-2029 के लिए इलेक्शन ऑफ ऑफिस बेयरर एण्ड एक्जीक्यूटिव कमिटि मेम्बर के लिए रिटर्निंग ऑफिसर रविन्द्र कुमार (अधिवक्ता) द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी.
रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि ऑफिस बेयरर में सभी लोग र्निविरोध चुने गये. इसमे अध्यक्ष-दिवाकर सिंह, सेक्रेटरी जेनरल-उत्तम चंद, कोषाध्यक्ष-नित्यानंद सिंह, वाइस प्रेसिडेंट-बिनय कुमार एवं कुमार देव रंजन, संयुक्त सचिव-मधुर अग्रवाल, सचिव-जयेश अमीन एवं मृत्युंजय राय शामिल है. एक्जीक्यूटिव कमिटि मेम्बर्स में 8 पद थें जिसमें 10 नामांकन हुआ जिसकी आज वोटिंग हुई और जिसमें 8 एक्जीक्यूटिव मेम्बर विजयी हुए. उनमे अमर कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार ओझा, आजाद कुमार पाठक, गौरव राज सिंह, मयुरी मुखर्जी, नीतीश कुमार, रंजन कुमार, विवेक पंकज आदि शामिल हैं. इस चुनाव की कार्यवाही की देख-रेख के लिए झारखंड ऑलोम्पिक एसोसिएशन द्वारा अब्जॉर्बर के रूप में आनंद बिहारी दूबे को मनोनीत किया था.

● नेशनल कोचेस कोर्स मार्च में होगा

चुनाव जीतने पर दिवाकर सिंह ने सभी सदस्य एवं सभी जिला संघ को धन्यवाद दिया. कहा कि आगामी चार सालों में किस तरह झारखंड से बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते, इसके लिए विस्तृत योजना बनानी है. उन्होंने बताया कि आगामी मार्च माह में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा राइफल एण्ड पिस्टल में एनआरएआई नेशनल कोचेस कोर्स झारखंड में कराने का निर्णय लिया गया है.

You may have missed