March 28, 2026

राज्य के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक को शुक्ल ने बधाई दी

IMG-20260109-WA0005

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने आज झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को आज लोकभवन में शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगल कामनाएँ की. श्री शुक्ल ने कहा है कि न्यायमूर्ति श्री सोनक एक अनुभवी और कुशल न्यायाधीश हैं. उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए है,जो उल्लेखनीय है. झारखंड की न्यायपालिका को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा और तेजी से लंबित मामलों का निष्पादन होंगा. श्री शुक्ल ने न्यायमूर्ति श्री सोनक के मुंबई उच्च न्यायालय और गोवा बेंच में लिए गए निर्णयों की भी सराहना की है. न्यायमूर्ति श्री सोनक ने श्री शुक्ल का आभार जताया.

hemkund-public-school

You may have missed