March 19, 2026

रामकथा प्रवचन के साथ रामनवमी महोत्सव की शुरुआत कल से

IMG-20260318-WA0002

जमशेदपुर : श्री राममंदिर समिति, टेल्को का श्री रामनवमी महोत्सव की शुरुआत गुरुवार, 19 मार्च को संध्या 7 बजे से श्री रामकथा के आध्यात्मिक प्रवचन से होगी जो प्रतिदिन संध्या में 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक निरंतर श्रीरामकथा 27 मार्च तक चलेगी. अयोध्या से आ रहे कथावाचक रसिक जी महाराज के मुखारबिंद से प्रत्येक दिन श्रीराम कथा का आध्यात्मिक प्रवचन होगा.
इसी दौरान चैत्र नवरात्र, बासंतिक दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना कर देवी दुर्गा की नवों रूपो की पूजा श्रीराममंदिर, टेल्को प्रांगण स्थित वैष्णव देवी मंदिर में की जायेगी.
आयोजकों ने बताया कि 27 मार्च को प्रात: 11 बजे से ध्वज पूजन और दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. 28 मार्च को दशमी के दिन विभिन्न अखाड़ा समिति श्री रामनामी झंडे (शोभा यात्रा) को ठंडा करने के लिए श्री राममंदिर टेल्को में आते है. उनका स्वागत और चना, शरबत और शुद्ध जल का वितरण किया जाएगा.
बताया कि नहाय खाय के साथ 22 मार्च को चैती छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है. श्री राममंदिर समिति टेल्को के प्रांगण में स्थित स्थाई छठ घाट पर चैती छठ व्रती भगवान भास्कर को 24 मार्च को संध्या अर्घ्य और 25 मार्च को प्रात: अर्घ्य अर्पित करेंगी. सभी आयोजन को सफल बनाने में श्री राममंदिर समिति, टेल्को के सभी सदस्य और प्रतिनिधि शामिल हैं.