March 28, 2026

रामनवमी के पावन अवसर पर कलाकर इंस्टिट्यूट द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20260328-WA0002

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, गोलमुरी:
रामनवमी के पावन अवसर पर कलाकर इंस्टिट्यूट द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रीश्री सार्वजनिक महावीर मंदिर, रामदेव बगान, गोलमुरी कमिटी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक ट्रायो डांस से हुआ, जिसमें सीनियर कलाकरों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अदिति मिश्रा, त्रिति राव, देवांशी नाथ, न्यारा प्रसाद शर्मा और सस्वती रॉय द्वारा प्रस्तुत एकल गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

hemkund-public-school

वहीं, आरोही नाथ, कस्तूरी प्रधान और सौम्या सैली द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। इसके अलावा यूटिज डांस अकादमी द्वारा समूह नृत्य, कलाकर जूनियर्स द्वारा समूह गीत, तथा जूनियर कलाकर एवं कलाकर किड्स द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में न्यारा और अदिति द्वारा प्रस्तुत युगल गीत ने भी सभी का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन (एंकरिंग) अंशिका द्वारा अत्यंत प्रभावशाली, आत्मविश्वासपूर्ण एवं आकर्षक शैली में किया गया, जिसने कार्यक्रम को निरंतर ऊर्जा और सहज प्रवाह प्रदान किया तथा दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

कार्यक्रम की सभी प्रस्तुतियाँ संस्थान की शिक्षिकाओं श्रेय पॉल मैम और प्रियंका तिवारी मैम के मार्गदर्शन में तैयार की गई थीं। उनकी मेहनत, समर्पण और कुशल प्रशिक्षण के कारण विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कलाकर इंस्टिट्यूट की ओर से बताया गया कि संस्थान में बच्चों को ड्रॉइंग, पेंटिंग, डांस और म्यूजिक के साथ-साथ ट्यूशन कक्षाओं के माध्यम से शिक्षा और कला दोनों क्षेत्रों में विकसित किया जाता है।

अंत में, कलाकर इंस्टिट्यूट की ओर से श्रीश्री सार्वजनिक महावीर मंदिर, रामदेव बगान, गोलमुरी कमिटी को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु आमंत्रित करने एवं निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।