March 28, 2026

रांची के गुरु गोविंद सिंह स्कूल में दो दिवसीय ‘शुक्राना’ समागम

IMG-20260120-WA0005

31 को सजेगा दीवान, 1 फरवरी को होगा गुरबाणी कीर्तन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : रांची स्थित गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी, 2026 को दो दिवसीय ‘शुक्राना’ समागम का आयोजन किया जाएगा. यह समागम अकाल पुरख के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने तथा गुरु कृपा की अरदास हेतु आयोजित किया जा रहा है. इस अवसर पर स्कूल के नव-निर्मित ऑडिटोरियम के उद्घाटन एवं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व नर्सिंग कॉलेज के शिलान्यास के लिए विशेष अरदास की जाएगी. समागम के दौरान पंथ-प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरु दरबार की शोभा बढ़ाएंगे. कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को शाम 7 बजे से दीवान सजेगा, जबकि 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से गुरबाणी कीर्तन होगा. दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सतिंदरबीर सिंह, भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली वाले और भाई सुखप्रीत सिंह एवं पवनदीप सिंह लखनऊ वाले सबद-कीर्तन की प्रस्तुति देंगे. दीवान उपरांत गुरु का लंगर अटूट वरतेगा.
इस सिलसिले में झारखण्ड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू के नेतृत्व में रांची से आये आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल में शामिल रणजीत सिंह हैप्पी, परमजीत सिंह टिंकू, जयदीप सिंह चड्ढा, रणबीर सिंह, राजदीप सिंह छाबड़ा, सुरेंदर सिंह, सरनजीत सिंह बल, तविंदर सिंह मंगा, सवित सिंह और हरजीत सिंह स्वीन्की ने जमशेदपुर पहुंचकर साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह से मुलाकात कर कीर्तन समागम की रूप रेखा की जानकारी दी. इस अवसर पर साकची प्रबंधन कमिटी की ओर से ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, खजान सिंह, परमजीत सिंह काले, रणधीर सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, जसपाल सिंह जस्से एवं समाजसेवी सतबीर सिंह सोमू भी उपस्थित थे.

You may have missed