March 10, 2026

Ranchi Army Jawan Death : रांची में सेना के जवान ने की खुदकुशी, पिता व पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Ranchi Army Jawan Death

Symbolic Photo

रांची/झारखंड : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी में सोमवार को सेना के एक जवान द्वारा खुदकुशी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।

मृतक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। वह सेना का जवान और दिल्ली में पोस्टेड था। वहीं, मृतक के पिता प्रमोद कुमार और पत्नी ने हत्या कर खुदकुशी दिखाने का आरोप लगाया है।

धुर्वा थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि अमन यादव ने किस वजह से खुदकुशी की है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण का पता चल पायेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Also Read : Jamshedpur School Violence News : जमशेदपुर के रामकृष्ण मिशन स्कूल में छात्रों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़ से हमला

You may have missed