March 29, 2026

सीएम ने विनोद पांडेय की माता के निधन पर जताया शोक

IMG-20251013-WA0005


कल्पना सोरेन संग उनके घर पहुंच परिजनों से मिले

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता जलेश्वरी देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा उनका ढांढ़स बंधाया. मालूम हो कि एकदिन पूर्व, 12 अक्टूबर को श्री पांडेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था. जलेश्वरी देवी अपने पीछे चार पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं.

hemkund-public-school

You may have missed