March 29, 2026

Ranchi Weather Update : कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के आसार

IMG-20260329-WA0000

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर : मौसम का बदला मिज़ाज़

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे बादल तेजी से बन रहे हैं. इसकारण दोपहर बाद कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है, क्योंकि ओलावृष्टि से नुकसान हो सकता है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थान पर ही रहें. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रह सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की उम्मीद है.

hemkund-public-school

You may have missed