रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गा माता व स्वामी विवेकानंद की भूमिका में दिखे बच्चे
केरला समाजम हिन्दी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
जमशेदपुर : केरला समाजम हिन्दी स्कूल में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में सुनीता कुमारी (फेडरल बैंक मैनेजर) एवं नेहा मयूरी (सहायक बैंक मैनेजर) रहीं. प्रतियोगिता में प्रथम से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए. प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर के 96 बच्चों ने विभिन्न रूपों में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी. बच्चों ने सैनिक, लक्ष्मीबाई, किसान, दुर्गा माता, सीता मैया, स्वामी विवेकानंद, ट्रैफिक लाइट आदि भूमिकाओं को निभाया.
प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कृष्ण कुमार, द्वितीय स्थान भुवन महतो तथा तृतीय स्थान बर्षा गोप ने प्राप्त किया. जूनियर वर्ग से प्रथम-जगन्नाथ डेहरी, द्वितीय-प्रिया कैवर्त तथा तृतीय स्थान जया पूर्ति ने प्राप्त किया. सीनियर वर्ग से प्रथम स्थान अभिशाय मुखी, द्वितीय स्थान आर्यन कुमार तथा तृतीय स्थान अनीष यादव ने प्राप्त किया. स्कूल के प्रधानाचार्य अनुरंजन ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया. कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर पर बच्चों को चहुमुखी विकास और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए अत्यंत आवश्यक है. मंच संचालन शिक्षिका प्रीति कुमारी ने किया.
