राष्ट्रपति 26 को आएंगी शहर, डीसी-एसएसपी पहुंचे जायज लेने
कदमा मेरिन ड्राइव में मंदिर शिलान्यास समारोह में होंगी शामिल
जमशेदपुर : कदमा मेरिन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने आगामी 26 फरवरी को शहर आ रही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, अपातकालीन चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात रूट, वैकल्पिक रूट, साफ-सफाई एवं भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी. इसलिये हर दृष्टिकोण से व्यवस्था दुरूस्त रखने की जरूरत है.
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी व आयोजन समिति के लोग शामिल थे. राष्ट्रपति का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरव का विषय है. इसलिये सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें.
