March 29, 2026

रबीन्द्र संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने बिखेरा जादू

IMG-20260111-WA0002

टैगोर सोसाइटी की पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : साकची रबीन्द्र भवन में टैगोर सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय रबीन्द्र संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन कोलकाता से आये कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. आज यहां दूसरे दिन पहले कलाकार के रूप में कोलकाता से आये प्रख्यात रबीन्द्र संगीत कलाकार दुर्गा सिंह राय चौधुरी, सोनक चट्टोपाध्याय व तीसरे कलाकार के रूप में साहेब चट्टोपाध्याय ने रबीन्द्र संगीत की प्रस्तुति दी.
सर्दी के बावजूद लोग काफी संख्या में कलाकारों को सुनने के लिए आए. कलाकारों के मुख से संगीत के बोल कविवर रबीन्द्र नाथ टैगोर के अप्रतिम संगीत सौन्दर्य का बोध कराती, उनकी रचनाएं मानों रबीन्द्र भवन परिसर में ठंड के ओस की बूंदों की तरह झरने लगी. कार्यक्रम के दौरान अनौपचारिक बातचीत में टैगोर सोसाईटी के महासचिव आशीष चौधुरी ने कहा कि रबीन्द्र नाथ टैगोर सौन्दर्य और प्रकृति के ऐसे कवि रहे, जिन्होने लगभग जीवन के प्रत्येक पक्ष को छुआ, उनकी रचनाएं एक जीवन वृतांत हैं ऐसे में उनकी रचनाओं से आज की युवा पीढ़ी बहुत कुछ प्राप्त कर सकती है.
कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन कल, 11 जनवरी को कोलकाता के रबीन्द्र संगीत कलाकार श्रबना भट्टाचार्य, प्रत्युष मुखोपाध्याय, मनोज मुरली नायर व स्वागता लक्खि दासगुप्ता शामिल होंगी. कलाकारों को अपने संगत वाद्य कलाकारों से भी अच्छी जुगलबन्दी और लयबन्दी देखने को मिली, जिसमें कलाकारों को संगत करनेवालों में कोलकाता के प्रख्यात तबला वादक बिप्लब मंडल, एसराज में नंदन दासगुप्त, की-बोर्ड में सुब्रतो मुखर्जी व मंजीरा में संजीवन आचार्य शामिल थे.

You may have missed