March 29, 2026

रेड क्रॉस : विजय बनाये गये झारखंड सभापति

IMG-20250822-WA0141


सर्च न्यूज , सच के साथ , जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा के सभापति (चेयरमैन) के रूप में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सचिव विजय कुमार सिंह का मनोनयन झारखंड के राज्यपाल सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखंड राज्य शाखा संतोष कुमार गंगवार के अनुमोदन से हुआ. राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिजय कुमार सिंह के रेड क्रॉस सोसाईटी, झारखण्ड राज्य शाखा के सभापति होने के साथ ही हजारीबाग जिला रेड क्रॉस शाखा के सचिव तनवीर सिंह को उपसभापति (वाईस चेयरमैन) के रूप में अनुमोदित किया गया है. बिजय कुमार सिंह ने झारखंड राज्य शाखा के सभापति के रूप में मनोनयन को एक बड़ी जिम्मेवारी बताते हुए कहा कि महामहिम श्री गंगवार एवं उनके प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने रेड क्रॉस सोसाईटी जिला शाखाओं के विश्वास को सौंपा है और सभी के सहयोग से रेड क्रॉस की झारखंड राज्यशाखा को राष्ट्रीय फलक पर मानवता की सेवा से पहचान दिलाने हेतु एकमेव संकल्प के साथ कार्य करना है.

hemkund-public-school

You may have missed