February 11, 2026

श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री दुर्गा सप्तशती व सुंदर कांड का संपुट पाठ कल

acfc0523dcbf8cb891d8de64c3366784

जमशेदपुर : श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य काफी प्रगति पर है. जीर्णोद्धार कार्य को गति देने और इस कार्य से आमजन को जोडऩे तथा केबुल कंपनी के पुनरुद्धार के मार्ग की बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 जनवरी (शनिवार) को मंदिर परिसर में श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ करने तथा श्री रामचरित मानस के सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ करने का कार्यक्रम तय किया गया है. उक्त कार्यक्रम प्रात: 10 बजे आरंभ होगा और अपराह्न 2 बजे संपन्न होगा. तदुपरांत पाठ (पूजा) के प्रसाद का वितरण होगा. यह जानकारी श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी.
श्री राय ने बताया कि अभी तक मुख्य मंदिर एवं सहायक मंदिरों के ढांचा एवं शिखरों का जीर्णोद्धार कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. मुख्य मंदिर के शिखर पर पूरी के श्री जगन्नाथ मंदिर की तरह पीतल का बड़ा चक्र स्थापित हो चुका है. मंदिर के फर्श की मरम्मत और रेलिंग खड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है. मां काली, भगवान शंकर, गणेश जी और हनुमान जी के मंदिरों का जीर्णोद्धार और इनके विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. श्री राय ने बताया कि मंदिर के गोपुरम (प्रवेश द्वार) का जीर्णोद्धार कार्य भी पूर्ण हो गया है. गोपुरम के शीर्ष पर पीतल का कलश स्थापित करने का कार्य चल रहा है.