March 28, 2026

श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

IMG-20260124-WA0006

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में आज ज्ञान, विद्या और कला की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान और सद्बुद्धि की प्रतीक हैं तथा विद्यार्थियों को सदैव परिश्रम और अनुशासन के मार्ग पर चलना चाहिए. कार्यक्रम में शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं अनुशासित रहा. अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

hemkund-public-school

You may have missed