March 29, 2026

श्रीनाथ विवि : हिन्दी महोत्सव 17 से 19 तक, होंगे विविध कार्यक्रम

IMG-20251215-WA0009

मंत्री सुदिव्य करेंगे उद्घाटन व समापन सत्र में स्पीकर रविन्द्रनाथ होंगे मुख्य अतिथि

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से तीन दिवसीय ‘श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी महोत्सव’ का आयोजन आगामी 17 से 19 दिसंबर तक होगा, जो अनगिनत सांस्कृतिक और रचनात्मक अनुभवों से शहर को सराबोर कर देगा. इस खास आयोजन में साहित्य की खुशबू, संस्कृति की रौनक, शिक्षा और सृजन की नई उड़ान के साथ-साथ मन को छू लेनेवाली संगीत प्रस्तुतियां शामिल होंगे. इस संबंध में श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति सुखदेव महतो ने बताया कि यह ऐसा उत्सव है जहां हिंदी सिर्फ बोली नहीं जाती, बल्कि पूरे मनोयोग से आत्मसात भी की जाती है. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हिन्दी साहित्य, भाषा और भारतीय मूल्यों तथा संस्कृति से सकारात्मक रूप से जोडऩा है, ताकि नई पीढ़ी तकनीकी प्रगति के साथ-साथ अपनी भाषाई जड़ों से भी जुड़ी रहे. महोत्सव की आत्मा पांच स्तम्भों पर टिकी हुई है साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, सृजन और संगीत. हर वर्ष आयोजित होनेवाली सभी गतिविधियों और प्रतिस्पर्धाओं की रूपरेखा इन्हीं स्तम्भों पर आधारित होती है. उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का थीम हिंदी साहित्य के नौ रस है. महोत्सव इन्हीं नौ रसो पर आधारित है जिसमें सभी प्रतियोगिताओं को इसी के आधार पर तैयार की गई है.
बताया कि महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के उच्च शिक्षा व तकनीक तथा पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे, जबकि समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो शामिल होंगे. महोत्सव में प्रथम दिन वक्ता के रुप में वरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र व रेणु यादव, द्वितीय दिन पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे तथा इंडियन आर्मी के कर्नल विजय आहूजा तथा तृतीय दिन कॉरपोरेट जगत के रचित त्रिखा व राजेश वैरियार आदि शामिल होंगे.

You may have missed