March 29, 2026

शरीर रचना विज्ञान व सूक्ष्म जीव विज्ञान से हुए अवगत

IMG-20251204-WA0008

आरवीएस एकेडमी का शैक्षिक भ्रमण

hemkund-public-school

जमशेदपुर : आरवीएस एकेडमी के कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के जीवविज्ञान छात्रों ने आज एमजीएम मेडिकल कॉलेज का शैक्षिक भ्रमण किया. यह भ्रमण छात्रों को चिकित्सा विज्ञान के वास्तविक कार्य-प्रणालियों से अवगत कराने हेतु आयोजित एक शैक्षणिक संवर्द्धन कार्यक्रम का हिस्सा था. छात्रों ने शरीर रचना विज्ञान, जैव रसायन, शारीरिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभागों का अवलोकन किया. इस दौरान छात्रों को आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं को देखने, विभिन्न नैदानिक प्रक्रियाओं को समझने और चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिला. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राध्यापकों ने विभिन्न परीक्षण तकनीकों की जानकारी दी, उपकरणों का प्रदर्शन किया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया.
स्कूल के अध्यक्ष बिन्दा सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को बड़ा सोचने और अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं. छात्रों ने इस भ्रमण का पूरा लाभ उठाया। इस शैक्षिक अनुभव ने उन्हें सैद्धांतिक अवधारणाओं को व्यावहारिक अनुप्रयोगों से जोडऩे में सहायता की. साथ ही चिकित्सा, जैव-प्रौद्योगिकी एवं संबंधित क्षेत्रों में संभावित करियर मार्गों के प्रति उपयोगी दृष्टिकोण प्रदान किया.

You may have missed