April 21, 2026

RIIMS and BIT Mesra develop AI-based two health devices:RIIMS और BIT मेसरा ने बनाए AI आधारित दो स्वास्थ्य उपकरण

Screenshot_20260421_124839_InShot

सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड- झारखंड के चिकित्सा और इंजीनियरिंग क्षेत्र से एक बड़ी और गौरवशाली खबर सामने आई है। राजधानी रांची स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) और देश के अग्रणी इंजीनियरिंग कॉलेज बीआईटी मेसरा के विशेषज्ञों ने मिलकर चिकित्सा विज्ञान को एक नई दिशा दी है। दोनों संस्थानों के साझा शोध के बाद दो ऐसे अभूतपूर्व स्वास्थ्य उपकरण विकसित किए गए हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की मदद से काम करते हैं।

इनमें पहला उपकरण ‘एआई आधारित स्मार्ट आला’ (स्मार्ट स्टेथोस्कोप) है और दूसरा ‘दिमाग से नियंत्रित होने वाली व्हीलचेयर’ है। यह नवाचार न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियों के जल्द निदान में सहायक होगा, बल्कि अक्षम और लकवाग्रस्त मरीजों के जीवन को पूरी तरह आत्मनिर्भर बना सकता है।

इन महारथियों की मेहनत लाई रंगदो वर्षों के कड़े शोध के बाद इस सफलता को मुमकिन बनाया जा सका है। इस परियोजना का नेतृत्व रिम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट के विभागाध्यक्ष व डीन रिसर्च डॉ. प्रदीप कुमार भट्टाचार्य, रिम्स ट्रामा लैब प्रभारी डॉ. साकेत वर्मा और बीआईटी मेसरा के प्रख्यात इंजीनियर डॉ. सितांशु साहू की संयुक्त टीम ने किया है। इस पूरे मॉड्यूल और विश्लेषण तकनीक को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एक निजी अनुसंधान संस्था ‘थिंक लैब’ का भी सहयोग लिया गया है।

You may have missed