March 29, 2026

रिफ्लेक्शन इवेंट्स का टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर व अवार्ड नाइट 21 को

IMG-20251219-WA0003

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लन व ऋतु शिवपुरी होंगी शामिल, दो पालियों में होगा आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह व आरफीन अशरफ ने जानकारी दी कि आगामी 21 दिसंबर को गोलमुरी स्थित एक होटल में ‘टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर’ का सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट भी होगा, जिसमें बतौर अतिथि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लन एवं ऋतु शिवपुरी शामिल होंगे. उक्त जानकारी उन्होंने आज साकची के आस्था सिटी सेंटर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी.
उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवालों को रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड सम्मान प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम 2 पालियों में होगा. प्रथम पाली में अपराह्न 1 से शाम 6 बजे तक टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर का फिनाले होगा, जिसमें नृत्य, संगीत एवं रैंप वॉक होगा. वही दूसरी पाली में रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे होगी. इसमें सामाजिक,राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर के विजेताओं को भी उसी मंच पर सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ प्रतिभागियों को होगा, जिन्हें पास उपलब्ध करवा दिए गए है. प्रेस वार्ता में आशा व आरफीन के साथ सत्यजीत सिंह राजपूत, शिवानी ओझा, आकांक्षा वर्मा, बसंत दास, सुबोध गोराई, दिव्या केशरी, सुमेधा मलिक भी मौजूद थीं.

You may have missed