रिया बनीं मिस व और राकेश बने मिस्टर फ्रेशर्स
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में नए विद्यार्थियों का स्वागत
जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया./ कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स क्रमश: राकेश लागुरी और रिया सिन्हा बनी. कार्यक्रम में सभी नवांगतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उनके लिए कुछ रोचक खेल का भी आयोजन किया गया. विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए. सचिव गौरव बचन ने सभी छात्र-छात्राओं को आने वाले नए शैक्षणिक सत्र में अच्छी उपलब्धि करने हेतु शुभकामनाएं दी.
प्रिंसिपल डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि शिक्षित होना आवश्यक है पर मनुष्य होना उससे भी अधिक आवश्यक है. इसलिए मानवीय गुणों का संरक्षण विद्यार्थियों में होता रहे. असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमनलता ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए छात्र जीवन महत्वपूर्ण स्थान रखता है. कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों ने और विशेष कर स्टूडेंट काउंसिल की सदस्य मीतू कैवर्त, विवेक दुराईबुरु, संजीत बंदिया, सविता महतो, निवेदिता, प्रिया सौरव, दीपक, मुकेश इत्यादि ने उठाया था. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन सुरभि और बिधान ने किया. इस अवसर पर सभी व्याख्याता गण और कार्यालय सहकर्मी उपस्थित रहे.
