March 29, 2026

रिया-सोमी की जोड़ी 3 जनवरी को करेगी मंगलपाठ

IMG-20251210-WA0013

● श्री शाकंभरी माता का वार्षिक महोत्सव

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री शाकंभरी माता का 12वां वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का आयोजन आगामी 3 जनवरी को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मनाया जायेगा. इसका आयोजन श्री शाकंभरी माता परिवार टाटानगर द्धारा किया जायेगा. आमंत्रित कलाकार रिया चौधरी और सोमी चौधरी की जोड़ी मंगलपाठ का वाचन करेगी. साथ ही भजनों की अमृत वर्षा भी होगी. संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलपाठ का कूपन का वितरण हो रहा है. अनुष्ठान में मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, गजरा उत्सव, चुनड़ी उत्सव, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगा. मंगलपाठ का कूपन मोबाइल नं. 9102226494, 8340269770, 7717780276, 9430111156, 7004495243, 9932765453, 9334954123, 7004950754 पर संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है.

You may have missed