March 28, 2026

रिया-सोमी की जोड़ी करेंगी कल करेंगी मंगलपाठ का वाचन

IMG-20260102-WA0001

जमशेदपुर : श्री शाकंभरी माता का वार्षिक महोत्सव सह मंगलपाठ का आयोजन कल, 3 जनवरी को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मनाया जायेगा. इसका आयोजन श्री शाकंभरी माता परिवार, टाटानगर द्वारा किया जायेगा. समारोह में आमंत्रित कलाकार के रुप में रिया चौधरी और सोमी चौधरी की जोड़ी मंगलपाठ का वाचन करेंगी. साथ ही भजनों की अमृत वर्षा भी होगी. संस्था की अध्यक्ष नीतू हरनाथका ने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर मंगलपाठ का कूपन का वितरण का कार्य शुरू हो चुका है. इस धार्मिक अनुष्ठान में मंगल पाठ, भजन, भव्य दरबार, गजरा उत्सव, चुनड़ी उत्सव, ज्योत प्रज्जवलित, छप्पन भोग, प्रसाद आदि आकर्षण का केन्द्र रहेगा.

hemkund-public-school

You may have missed